टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei जल्द ही चीन में अपना नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Huawei Nova 16 SE के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। नया Huawei Nova 16 सीरीज का स्मार्टफोन कंपनी के अगस्त लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा।
टीजर में फोन को एक ही कलर ऑप्शन और Honor Power 2 से प्रेरित डिजाइन के साथ दिखाया गया है। इसके अलावा, फोन की लाइव तस्वीरें भी ऑनलाइन सामने आई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि Huawei Nova 16 SE में Kirin 8020 चिपसेट और 8,500mAh की बैटरी मिल सकती है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डेट जान लेते हैं...