टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Note 15 के सक्सेसर के तौर पर Redmi Note 17 को मंगलवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस हैंडसेट को Note 17 Pro के साथ पेश किया गया। Redmi Note 17 फिलहाल देश में तीन कलर ऑप्शन्स और तीन RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Xiaomi के इस सब-ब्रांड के स्मार्टफोन को एक ऑक्टा कोर Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट पावर देता है। इसमें बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। Redmi Note 17 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है और ये USB Type-C पोर्ट के जरिए वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।