Tech
8,000mAh तक की बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन, 45W फास्ट चार्चिंग सपोर्ट और 120Hz डिस्प्ले भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने चीन में Oppo K15s और Oppo K15x के साथ अपनी K15 सीरीज का विस्तार किया है, जिसमें लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस्ड दो नए स्मार्टफोन्स जोड़े गए हैं। K15 सीरीज की शुरुआत अप्रैल म
लेखक Saket Singh Baghel42K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने चीन में Oppo K15s और Oppo K15x के साथ अपनी K15 सीरीज का विस्तार किया है, जिसमें लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस्ड दो नए स्मार्टफोन्स जोड़े गए हैं। K15 सीरीज की शुरुआत अप्रैल में K15 Pro और K15 Pro+ के साथ हुई थी, जिसके बाद जुलाई में स्टैंडर्ड K15 आया था। लेटेस्ट Oppo K15s में 8,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर मिलता है, जबकि Oppo K15x में 6,500mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पैक किया गया है। दोनों नए फोन्स 45W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और 256GB तक स्टोरेज ऑफर करते हैं।


