Tech
8,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले Realme के इस फोन की सेल शुरू, कीमत- 20,999 रुपये
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme Narzo 100x 5G अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। नए Narzo सीरीज स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,000mAh बैटरी के सा
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme Narzo 100x 5G अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। नए Narzo सीरीज स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 144Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दूसरे हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा यूनिट, IP65-रेटेड बिल्ड और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा शामिल है।



