Tech
8,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और IP68/69 प्रोटेक्शन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में Vivo V80 और Vivo S2 FE के साथ अपना सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च किया है। इस लॉन्च के ठीक बाद अब Vivo ने चुपचाप कुछ ग्लोबल मार्केट में एक औ
लेखक Sameer Saini39K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में Vivo V80 और Vivo S2 FE के साथ अपना सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च किया है। इस लॉन्च के ठीक बाद अब Vivo ने चुपचाप कुछ ग्लोबल मार्केट में एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y32 के नाम से पेश किया है।
ये नया डिवाइस Y-सीरीज लाइनअप में एक बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट वाला डिस्प्ले ऑफर कर रहा है। नया डिवाइस उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा कीमत वाले सेगमेंट में जाए बिना लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं। वीवो का ये फोन बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी ऑफर कर रहा है। चलिए इस डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स विस्तार से जानते हैं...


