टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने हाल ही में अपना नया 5G फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Oppo K14 Plus के नाम से पिछले महीने पेश किया। वहीं आज यानी 8 अक्टूबर से इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। ये हैंडसेट देश में Flipkart Big Billion Days Sale से एक दिन पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट मिल रहा है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें...