टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi के सब-ब्रांड पोको ने आज भारत में अपना नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Poco M8 Power के नाम से पेश किया है। इस फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जिसके बारे में Poco का कहना है कि ये तीन दिन तक चल सकता है यानी अगर आप बड़ी बैटरी वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है।
आमतौर पर 8,000mAh की बैटरी वाले डिवाइस काफी भारी-भरकम लगते हैं, लेकिन Poco ने इसे काफी स्लिम और हल्का बनाया है। इसका बैक पैनल प्लास्टिक का है, जिसमें डिवाइस की चौड़ाई में फैला एक बड़ा कैमरा बार भी दिया गया है। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...