Tech
7200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला Vivo का नया 5G फोन, भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo 6 अक्टूबर, 2026 को V80 के लॉन्च के साथ भारत में अपनी V-सीरीज का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन डिटेल्स का खुलासा कर दिया
लेखक Saket Singh Baghel16K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo 6 अक्टूबर, 2026 को V80 के लॉन्च के साथ भारत में अपनी V-सीरीज का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। Vivo V80 में Zeiss-ट्यून्ड कैमरा सेटअप और 'कोल्ड-कार्व्ड ग्लास' डिजाइन मिलने की पुष्टि हो चुकी है। कन्फर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स से लेकर संभावित कीमत तक, यहां अपकमिंग Vivo V80 स्मार्टफोन के बारे में अब तक की सभी जानकारियां दी गई हैं।


