टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 30 हजार रुपये से कम बजट में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसर और बड़ी डिस्प्ले मिले, तो Vivo T5x 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है।
इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच LCD डिस्प्ले है। शुरुआत में कंपनी ने इस फोन को Cyber Green और Star Silver कलर में पेश किया था, जबकि हाल ही में इसका नया Fusion Red वेरिएंट भी आया है।