Tech
7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo V80 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह फोन इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Vivo V70 का सक्सेसर है। वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.59-इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दि
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए
-1791276148510.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo V80 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह फोन इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Vivo V70 का सक्सेसर है। वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.59-इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वीवो का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Android 17 के साथ मार्केट में उतारा गया है।
Vivo V80 की कीमत
Vivo V80 स्मार्टफोन को भारत में 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने दो और वेरिएंट - 8GB + 256GB और 8GB + 512GB लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 69,999 रुपये और 79,999 रुपये है। वीवो का यह फोन Stellar Black, Horizon Blue और Sunrise Anthem कलर ऑप्शन में आता है।


