Tech
7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और Zeiss कैमरा भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो कल यानी 6 अक्टूबर 2026 को भारत में अपनी पॉपुलर V-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Vivo V80 के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के डिजाइ
लेखक Sameer Saini19K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो कल यानी 6 अक्टूबर 2026 को भारत में अपनी पॉपुलर V-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Vivo V80 के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी समेत कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
खास बात ये है कि Vivo V80 में Zeiss-ट्यून्ड कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा। साथ ही इस फोन में 7,200 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी। कंपनी फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश करने वाली है। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...


