टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपनी V-सीरीज का एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Vivo V80 के नाम से भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस डिवाइस को अगले महीने 6 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही इसकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस को लेकर डिटेल्स सामने आ गई हैं।
फोन में 144Hz OLED डिस्प्ले, Zeiss-ब्रांडेड कैमरा, 7200 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। खासतौर पर कैमरा से जुड़े कई AI फीचर्स भी सामने आये हैं जो फोन को फोटोग्राफी और वीडियो के लिए फोकस्ड डिवाइस बना रहे हैं। चलिए पहले इसकी संभावित कीमत जान लेते हैं...