टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने पिछले हफ्ते भारत में अपने तीन नए फोन लॉन्च किए थे, जिसमें से अब Vivo V80 की सेल आज यानी 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है। कंपनी ने इस डिवाइस को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। साथ ही इस बार कंपनी ने कोई 'Elite' या 'Pro' वेरिएंट भी पेश नहीं किया है। हालांकि, मेमोरी की कमी के चलते Vivo V80 को 'वैल्यू फ्लैगशिप' कैटेगरी में रखा गया है।
इस बार पिछले साल के V70 के मुकाबले नए मॉडल में कुछ छोटे-मोटे अपग्रेड ही किए गए हैं। नए वाले V80 की मुख्य खूबियों में ZEISS के साथ मिलकर बनाया गया इसमें मिलने वाला ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है। साथ ही इस बार डिवाइस में शानदार 144Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी भी मिल रही है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...