Tech
7,050 mAh की बैटरी, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ लॉन्च होगा Vivo का नया फोन, 6 अगस्त को होगा लॉन्च
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo पिछले काफी समय से Vivo S2 के इंडिया लॉन्च को टीज कर रहा है। यह कंपनी के S-सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। इस सीरीज का पहला फोन साल 2019 में लॉन्च हुआ Vivo S1 है। अब वीवो ने इस स्मार्टफोन क
लेखक Subhash Gariya16K पढ़े गए
-1785753419532.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo पिछले काफी समय से Vivo S2 के इंडिया लॉन्च को टीज कर रहा है। यह कंपनी के S-सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। इस सीरीज का पहला फोन साल 2019 में लॉन्च हुआ Vivo S1 है। अब वीवो ने इस स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म किए हैं।
Vivo S2 की कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स
Vivo S2 स्मार्टफोन को 7.99mm स्लिम प्रोफाइल के साथ लाया गया है, जिसे कंपनी आइकॉनिक कैमरा डिजाइन कह रही है। इस फोन में 6.83-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स की होगी। वीवो का यह फोन सिल्क व्हाइट, सफायर ब्लू और रिगल ब्रॉन्ज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।



