टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ Nova 2 Power आज भारत में Nova 2 लाइनअप के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। माधव सेठ के नेतृत्व वाले ब्रांड ने बीते दिनों इस नए फोन की लॉन्च डेट की घोषणा की थी। ये Nova 2 लाइनअप में सबसे नया एडिशन होगा। पहले ही ब्रांड ने एक ई-कॉमर्स साइट के जरिए हैंडसेट की कई डिटेल्स टीज कर दी थीं, जिनमें इसका चिपसेट, बैटरी, कलर ऑप्शन्स और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन शामिल हैं। इस अपकमिंग Ai+ हैंडसेट को कंपनी के nxtQ OS पर चलने और MediaTek चिपसेट से लैस होने के लिए टीज किया गया है।