Tech
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला OnePlus का नया फोन, भारत में 22 सितंबर को होगा लॉन्च
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6 Lite अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा, स्मार्टफोन मेकर ने इसका आधिकारिक तौर पर एलान बीते दिनों कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी ने इस अपकमिंग हैंडसेट के मेजर स्पेसिफिकेशन्स और फीच
लेखक Saket Singh Baghel47K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6 Lite अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा, स्मार्टफोन मेकर ने इसका आधिकारिक तौर पर एलान बीते दिनों कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी ने इस अपकमिंग हैंडसेट के मेजर स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है, जिसमें इसकी बैटरी कैपेसिटी और डिस्प्ले डिटेल्स शामिल हैं। टेक फर्म ने ये भी बताया है कि फोन की कीमत और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा अगले हफ्ते लॉन्च के दिन ही किया जाएगा। अपकमिंग OnePlus N6 Lite दो कलर ऑप्शन्स में मिलेगा। ये कई AI-पावर्ड फीचर्स के साथ आएगा, जिनमें AI Clear Face और AI Eraser शामिल हैं। टेक फर्म का कहना है कि ये हैंडसेट मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी ऑफर करेगा। हालांकि, इसके चिपसेट और कैमरा कॉन्फिगरेशन को अभी सीक्रेट रखा गया है।


