टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने दुनिया का पहला नॉन फोल्डेबल वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Huawei OSTA O1 Pro नाम से लाया गया है, जिसके प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो गए हैं। इस फोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9.5 है। हुवावे के इस फोन में 7000 mAh की बैटरी और Kirin 9030S प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।