Tech
6GB रैम के साथ लॉन्च हुए Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के किफायती वेरिएंट्स, चेक करें कीमत
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमत के बीच नथिंग ने Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Nothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च की है। इसके बाद कंपनी
लेखक Digital Desk15K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमत के बीच नथिंग ने Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Nothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च की है। इसके बाद कंपनी एंट्री लेवल में Nothing Phone (4b) को लॉन्च किया था। रैम और स्टोरेज चिप की बढ़ती कीमत के बीच कंपनी हाल में अपने तीनों लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था। अब कंपनी ने कीमत बढ़ोतरी के बाद Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4b) का नया किफायती वेरिएंट लॉन्च किया है। पहले इन दोनों स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 8जीबी की रैम मिलती थी। अब कंपनी ने बेस वेरिएंट को 6 जीबी रैम के साथ मार्केट में उतारा है।


