टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi कल यानी 1 अक्टूबर को भारत में अपना एक और नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी REDMI 17C 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने फोन के लॉन्च डेट के साथ साथ इसके कुछ फीचर्स भी पहले ही अनाउंस कर दिए हैं। स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी इसे एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में पेश करने वाली है, जिसमें बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं कि इस फोन में क्या क्या खास देखने को मिलने वाला है...