टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से 15 हजार रुपये से कम में कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो भारतीय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड MIVI आपके लिए एक शानदार 5G फोन लेकर आया है। कंपनी ने MIVI ONE 5G के नाम से अपना नया फोन लॉन्च किया है। इस फोन को बजट सेगमेंट में पेश किया गया है।
डिवाइस में 120Hz तक का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 5G चिपसेट, 6000mAh बैटरी और Pure Android 16 जैसे फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...