टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप एक कैमरा-फोकस्ड फोन ढूंढ रहे हैं लेकिन जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालना चाहते? तो Vivo V70 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। मार्केट में चल रहे प्राइस हाइक के बीच, इस स्मार्टफोन को करीब 56,000 रुपये के ब्रैकेट में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, ग्राहक बैंक और कार्ड ऑफर्स को क्लब करके और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। अगर आपको इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो बता दें कि इसमें Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और कभी भी खत्म हो सकता है, इसलिए अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो जल्दी फैसला करना होगा। आइए देखते हैं कि Vijay Sales पर Vivo V70 की ये डील कैसे काम करती है।