Tech
6,000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाला Redmi का नया 5G फोन, 7 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; कीमत- 20,999 रुपये
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने बजट लाइनअप के दूसरे एडिशन के तौर पर बीते गुरुवार को भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च किया है। ये फोन हाल ही में पेश किए गए Redmi 17 5G के साथ शामिल हो गया है। ये
लेखक Saket Singh Baghel18K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने बजट लाइनअप के दूसरे एडिशन के तौर पर बीते गुरुवार को भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च किया है। ये फोन हाल ही में पेश किए गए Redmi 17 5G के साथ शामिल हो गया है। ये 21,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत में आने वाला एक बजट फोन है। अगर आप इस प्राइस रेंज में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस पर विचार कर सकते हैं। ये नया फोन जल्द ही तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 17C 5G डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में पूरी तरह अपने ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही है। इसमें 6,000mAh बैटरी के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की टचस्क्रीन और सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। आइए इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स पर नजर डालते हैं।


