टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi 17C 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को इसका ऐलान किया। ये् हैंडसेट Redmi 17 लाइनअप में नया मॉडल होगा, जिसमें पहले से ही Redmi 17 5G शामिल है। इसके संभावित डेब्यू से पहले Xiaomi के सब-ब्रांड ने फोन के डिजाइन की पहली झलक भी दिखा दी है। ये पूरी तरह से अगस्त में रिलीज हुए इसके ग्लोबल मॉडल जैसा ही नजर आता है। इसके अलावा, Redmi 17C 5G की कई मेन स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुके हैं।