टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi One 5G आज यानी 24 सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है और ये Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके डेब्यू से पहले ही ब्रांड ने आने वाले हैंडसेट के मेन फीचर्स को टीज कर दिया है। कंपनी ने पहले एक डेडिकेटेड पोस्ट-परचेज कस्टमर केयर प्रोग्राम का आउटलाइन भी बताया था। Mivi One 5G का Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट पर चलना कन्फर्म है। इसे पांच कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जाएगा।