टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने कुछ वक्त पहले अपना सस्ता 5G फोन लॉन्च किया था जिसे Redmi 17C 5G के नाम से पेश किया गया। वहीं, आज यानी 7 अक्टूबर से इस फोन की सेल शुरू हो गई है। डिवाइस में 120Hz तक का अडैप्टिवसिंक रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की डिस्प्ले मिल रही है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6GB तक RAM भी मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें...