टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रेडमी ने भारत में अपना एक और नया किफायती 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi 17C 5G के नाम से पेश किया है। डिवाइस को बजट लाइनअप में दूसरे फोन के तौर पर पेश किया गया है। ये फोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 17 5G के साथ शामिल हो गया है। नया फोन जल्द ही तीन अलग-अलग कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
इस नए वाले Redmi 17C 5G का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन इसके ग्लोबल वैरिएंट जैसा ही है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी देखने को मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...