Tech
6,000 mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi ने पिछले महीने 24 सितंबर को इंडियन मार्केट में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसे Mivi One 5G के नाम से पेश किया गया। अब इस फोन की पहली सेल कल यानी 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही
लेखक Sameer Saini32K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi ने पिछले महीने 24 सितंबर को इंडियन मार्केट में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसे Mivi One 5G के नाम से पेश किया गया। अब इस फोन की पहली सेल कल यानी 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इसे 15 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया है।
फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी जैसे कई कमाल के फीचर्स मिल रहे हैं। खास बात ये है कि Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान फोन पर बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिलेगा। चलिए इसकी कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...


