Tech
तीन नए 5G फोन: 12,070 mAh तक की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 185Hz डिस्प्ले
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर जल्द ही अपनी नई Win 2 सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस सीरीज में तीन नए 5G फोन पेश करने वाली है जिसे 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Honor Win 2
लेखक Sameer Saini15K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर जल्द ही अपनी नई Win 2 सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस सीरीज में तीन नए 5G फोन पेश करने वाली है जिसे 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Honor Win 2, Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले तीनों फोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है।
इस लिस्टिंग से फोन के डिजाइन और रैम-स्टोरेज वेरिएंट की डिटेल्स सामने आ गई है। वहीं, टिप्स्टर Digital Chat Station ने Honor Win RT 2 के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। Honor Win RT 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,070mAh बैटरी होगी। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में और क्या क्या खास देखने को मिलेगा...


