Tech
53 घंटे की बैटरी और 99.8% नॉइज कैंसिलेशन, Oppo Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च; इतनी है कीमत
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने चीन में Oppo Find X10, Find X10 E और Find X10 Pro Max के साथ Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स में 11mm के डायनैमिक वूफर्स और 6mm के ट्वीटर्स मिलते हैं, ये Hi-Res ऑडिय
लेखक Saket Singh Baghel11K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने चीन में Oppo Find X10, Find X10 E और Find X10 Pro Max के साथ Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स में 11mm के डायनैमिक वूफर्स और 6mm के ट्वीटर्स मिलते हैं, ये Hi-Res ऑडियो वायरलेस और लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं, और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन ऑफर करते हैं। ये डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ Bluetooth 6.1 को भी सपोर्ट करते हैं और इन्हें IP55 की रेटिंग मिली है। Enco X4 तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं और Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कंपैटिबल हैं। इनके कुल 53 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है।


