टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mivi One 5G का अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होना कन्फर्म हो गया है और ये Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अपनी पहली एंट्री से पहले ब्रांड इस अपकमिंग हैंडसेट के मेन फीचर्स टीज कर रहा है। लेटेस्ट टीजर्स में इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। कंपनी ने एक डेडिकेटेड पोस्ट-परचेज कस्टमर केयर प्रोग्राम को भी आउटलाइन किया है। Mivi One 5G में क्वालकॉम का Snapdragon 5G चिपसेट मिलना कन्फर्म है। इसे तीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जाएगा।