Tech
50MP कैमरा और 6000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, पीछे लगी है अलग स्क्रीन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor X5ds के नाम से साउथ अफ्रीका में पेश किया है। फोन की सबसे खास बात इसमें मिलने वाली रियर डिस्प्ले है, जो इस प्राइस सेगमेंट
लेखक Sameer Saini47K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor X5ds के नाम से साउथ अफ्रीका में पेश किया है। फोन की सबसे खास बात इसमें मिलने वाली रियर डिस्प्ले है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे सबसे अलग बना रही है। कंपनी ने फोन के बैक पैनल पर 2.01 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले दी है, जिसका यूज न सिर्फ सेल्फी लेने बल्कि कॉल अलर्ट देखने और मीडिया कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 6,000 mAh की बड़ी बैटरी भी है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...


