Tech
5000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च सिर्फ ₹10,999 में, 120Hz डिस्प्ले और बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल, मैसेज
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से बजट रेंज में कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Infinix ने इंडियन मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Infinix Smart 20 HD के नाम से
लेखक Sameer Saini37K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से बजट रेंज में कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Infinix ने इंडियन मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Infinix Smart 20 HD के नाम से पेश किया है। यह कंपनी की Smart 20 सीरीज में शामिल होने वाला नया डिवाइस है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले मिल रहा है।
साथ ही इस नए फोन में Unisoc प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और डुअल स्पीकर जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत में Ultra Link फीचर भी शामिल है, जिसकी मदद से आप बिना मोबाइल नेटवर्क के लिमिटेड दूरी तक कॉल, मैसेज और फाइल शेयर कर सकते हैं। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...


