टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo S2 स्मार्टफोन बहुत जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। यह फोन वीवो की S-सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। इस सीरीज का पहला फोन Vivo S1 को साल 2019 में लॉन्च किया था। इस फोन को लॉन्च को टीज करते हुए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव की हैं। इससे पता चलता है कि फोन में हॉरिजॉन्टल पिल शेप रियर कैमरा, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश दिया जाएगा। इस फोन के लॉन्च से पहले अब कीमत से जुड़ी डिटेल्स सामने आई हैं।