Tech
अब मिनिमम ₹349 का कराना होगा रिचार्ज, Airtel ने बंद किया डेली डेटा वाला अपना सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel ने पिछले साल अपने सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई थी, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स मिलते थे। इस बड़े प्राइस हाइक के एक साल बाद, टेलिकॉ
लेखक Saket Singh Baghel45K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel ने पिछले साल अपने सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई थी, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स मिलते थे। इस बड़े प्राइस हाइक के एक साल बाद, टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने अब अपने 299 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को डिस्कंटिन्यू कर दिया है और इसे अपनी वेबसाइट और Airtel Thanks App से हटा दिया है। एयरटेल के 299 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की जगह अब 349 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज बन गया है, जो सेम बेनिफिट्स के साथ कुछ एक्स्ट्रा ऑफर्स भी देता है।



