Tech
32dB ANC और 75 घंटे की बैटरी के साथ ये नए ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 1,500 रुपये से भी कम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। GoBoult Tenet Pro को कंपनी के सबसे लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन के रूप में भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये नया मॉडल GoBoult Tenet में शामिल हो गया है, जिसने इस साल जनवरी में द
लेखक Saket Singh Baghel41K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। GoBoult Tenet Pro को कंपनी के सबसे लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन के रूप में भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये नया मॉडल GoBoult Tenet में शामिल हो गया है, जिसने इस साल जनवरी में देश में डेब्यू किया था। ये नया हैंडसेट अपने खास डिजाइन को बरकरार रखता है जबकि इसमें कई हार्डवेयर अपग्रेड पेश किए गए हैं। ये ईयरबड्स 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), 13mm डायनैमिक ड्राइवर्स और टोटल 75 घंटे तक की बैटरी लाइफ के दावे के साथ आते हैं। ये डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, क्वाड माइक्रोफोन एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) और फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।



