Tech
बिना किसी हाई-टेक टूल के बड़ी कंपनियों में सेंध लगा रहे हैकर्स! जानिए क्या है 'वॉयस फिशिंग' का नया खतरा
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वैसे आजकल AI-पावर्ड साइबर अटैक्स कॉमन होते जा रहे हैं। इसके बावजूद, हैकर्स आसान ट्रिक्स का इस्तेमाल करके कंपनियों में सेंध लगाने में कामयाब हो रहे हैं। Google ने चेतावनी दी है कि कई हैकिंग ग्
लेखक Saket Singh Baghel38K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वैसे आजकल AI-पावर्ड साइबर अटैक्स कॉमन होते जा रहे हैं। इसके बावजूद, हैकर्स आसान ट्रिक्स का इस्तेमाल करके कंपनियों में सेंध लगाने में कामयाब हो रहे हैं। Google ने चेतावनी दी है कि कई हैकिंग ग्रुप्स वॉयस फिशिंग (जिसे विशिंग भी कहा जाता है) के जरिए अमेरिका की बड़ी फाइनेंशियल और इन्वेस्टमेंट फर्मों को निशाना बना रहे हैं। एडवांस हैकिंग तरीकों का इस्तेमाल करने के बजाय, अटैकर्स कर्मचारियों के पर्सनल फोन पर कॉल करते हैं और को-वर्कर्स या IT सपोर्ट स्टाफ होने का नाटक करते हैं। फिर वे विक्टिम्स को फेक वेबसाइट्स पर अपनी लॉगिन डिटेल्स और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड एंटर करने के लिए राजी कर लेते हैं। एक बार एक्सेस हासिल करने के बाद, हैकर्स कंपनी का संवेदनशील डेटा चुरा लेते हैं और पैसों की डिमांड करते हैं। अगर विक्टिम पेमेंट करने से इंकार करते हैं तो चुराई गई जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देते हैं।



