टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 Lite भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Vivo के इस सब-ब्रांड ने हाल ही में अपने सबसे लेटेस्ट Z11 सीरीज हैंडसेट का टीजर जारी करना शुरू किया है, जिससे इसका डिजाइन सामने आ गया है। देश में इसके ऑफिशियल लॉन्च से लगभग एक हफ्ते पहले, टेक कंपनी ने अपकमिंग iQOO Z11 Lite की प्राइस रेंज का खुलासा कर दिया है और कंफर्म किया है कि ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही, इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए बनाए गए डेडिकेटेड माइक्रोसॉफ्ट पेज को भी अपडेट कर दिया गया है, जिससे इसके बैटरी, चार्जिंग सपोर्ट, कैमरा सेटअप और डिस्प्ले फीचर्स की जानकारी सामने आई है। ये कंफर्म हो गया है कि iQOO Z11 Lite एक ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट से पावर लेगा।