Tech
चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा iPhone लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने एलान किया है कि वे आईफोन का लंगर लगाएंगे। राकेश सोशल मीडिया में राजा डी किंग के नाम से फेमस है। उन्होंने बताया है कि वे 22 सितंबर को आईफोन बांटेंगे। इ
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने एलान किया है कि वे आईफोन का लंगर लगाएंगे। राकेश सोशल मीडिया में राजा डी किंग के नाम से फेमस है। उन्होंने बताया है कि वे 22 सितंबर को आईफोन बांटेंगे। इससे पहले वे पेट्रोल लंगर के नाम पर भारी भीड़ जुटा चुके हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने जानकारी दी है कि आईफोन का यह लंगर चंडीगढ़ में जनता और मीडिया के सामने लाइव होगा। इसमें चंडीगढ़ और मोहाली के लोग ही हिस्सा ले पाएंगे। इस लंगर में 1000 लोगों को शामिल किया जाएगा और भाग्यशाली विजेताओं के नाम सभी के सामने निकाले जाएंगे।


