टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lumio Aura 5 कंपनी के लेटेस्ट एक्टिव बुकशेल्फ स्पीकर्स के तौर पर मंगलवार को भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये नया ऑडियो सिस्टम अगले महीने के मिड में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए आएगा। Lumio Aura 5 में डुअल एल्युमिनियम वूफर और डुअल सिल्क डोम ट्वीटर का सेटअप मिलता है। इस पूरे सेटअप में दो अलग-अलग स्पीकर्स आते हैं। इसके साथ बॉक्स में एक डेडिकेटेड रिमोट भी मिलता है, जिससे अलग-अलग सेटिंग्स को कंट्रोल किया जा सकता है। Lumio Aura 5 में अलग-अलग लिसनिंग मोड्स के लिए DGS ऑडियो ट्यूनिंग दी गई है। ये वायरलेस और वायर्ड दोनों तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स को सपोर्ट करता है।