टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर में चीन में Find X10 सीरीज पेश करने के बाद Oppo अब अपनी इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप को ग्लोबल मार्केट्स में लाने की तैयारी कर रहा है। इस रेंज में Find X10 और Find X10 Pro Max शामिल हैं, जहां कंपनी का मेन फोकस मोबाइल फोटोग्राफी और री-डिजाइन किए गए कैमरा सिस्टम पर है। ये नए फोन्स Oppo की लेटेस्ट इमेजिंग और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, जैसे LUMO True Image Engine और ColorOS 17 से लैस हैं। उम्मीद है कि ये फोन्स जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देंगे।