Tech
200MP तक कैमरा और 6.9-इंच तक डिस्प्ले के साथ ये नए फोन हुए लॉन्च, 6,000mAh बैटरी भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max को पेश करके अपने ग्लोबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इन नए हैंडसेट्स में Kirin 9030S
लेखक Saket Singh Baghel29K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max को पेश करके अपने ग्लोबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इन नए हैंडसेट्स में Kirin 9030S चिपसेट, EMUI 16 सॉफ्टवेयर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स एक समान हैं, जबकि डिस्प्ले साइज, कैमरा हार्डवेयर और चार्जिंग स्पीड के मामले में दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन्स IP68 और IP69 रेटिंग ऑफर करते हैं, जिनमें वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इन्हें शुरुआती तौर पर मलेशिया के कस्टमर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।



