Tech
क्या भारत में 18 से कम उम्र वालों के लिए बदलेगा WhatsApp? फीचर का स्क्रीनशॉट आया सामने
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने भारत में कुछ यूजर्स से उनका डेट ऑफ बर्थ मांगना शुरू कर दिया है। ये जानकारी एक टिप्स्टर के हवाले से मिली है। इससे ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म देश में भविष्य मे
लेखक Saket Singh Baghel39K पढ़े गए
-1785592526830.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने भारत में कुछ यूजर्स से उनका डेट ऑफ बर्थ मांगना शुरू कर दिया है। ये जानकारी एक टिप्स्टर के हवाले से मिली है। इससे ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म देश में भविष्य में लागू होने वाले एज-वेरिफिकेशन नियमों की तैयारी कर रहा होगा। ये दावा टिप्स्टर अभिषेक यादव की ओर से आया है, जिन्होंने X पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में WhatsApp के अंदर एक प्रॉम्प्ट दिख रहा है, जिसमें यूजर्स से अपनी डेट ऑफ बर्थ डालने को कहा जा रहा है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, एप का कहना है कि ऐसा 'भारत सरकार के आने वाले नियमों' के कारण किया जा रहा है। इस पोस्ट के बाद से इंटरनेट पर ये बात शुरू हो गई है कि क्या भारत मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कम उम्र के यूजर्स के लिए कड़े नियम लाने की योजना बना रहा है।



