Tech
18 घंटे की बैटरी लाइफ वाले दो नए ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च: ड्यूल कनेक्शन, Stereo Mode समेत कई फीचर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने अपने दो नए ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें कंपनी ने CMF Speaker S और CMF Speaker M के नाम से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने पहली बार इस प्र
लेखक Sameer Saini37K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने अपने दो नए ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें कंपनी ने CMF Speaker S और CMF Speaker M के नाम से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने पहली बार इस प्रोडक्ट सेगमेंट में एंट्री ली है। दोनों स्पीकर चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में आते हैं जिसमें आपको डार्क ग्रे, ऑरेंज, टरक्वॉइज और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलता है।
जहां CMF Speaker S कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है, वहीं CMF Speaker M को बड़े साइज और ज्यादा पावरफुल ऑडियो आउटपुट के लिए डिजाइन किया गया है। खास बात ये है कि दोनों स्पीकर में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ और IP68 रेटिंग मिल रही है। चलिए पहले इन दोनों स्पीकर की कीमत जान लेते हैं...


