Tech
बैक पैनल से साफ दिखेगा लिक्विड कूलिंग पाइप! 27 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा ये यूनिक लुक वाला गेमिंग फोन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix GT 50 Pro इस महीने भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और ब्रांड ने अब इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये कंपनी की गेमिंग-फोकस्ड GT सीरीज का लेटेस्ट मॉडल होगा, जो पिछले साल
लेखक Saket Singh Baghel18K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix GT 50 Pro इस महीने भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और ब्रांड ने अब इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये कंपनी की गेमिंग-फोकस्ड GT सीरीज का लेटेस्ट मॉडल होगा, जो पिछले साल जून में भारत में आए Infinix GT 30 Pro की जगह लेगा। आने वाला ये हैंडसेट 'Cyber Mecha' से इंस्पायर्ड एक्सटीरियर और दो कलर ऑप्शन्स में आएगा। ग्लोबल मॉडल की तरह ही Infinix ने इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है, जो बैक पैनल से पार्शियली विजिबल है।


