Tech
टेलीकॉम सेक्टर में ग्रोथ: जून में ग्राहकों की संख्या 134.8 करोड़ पार, एयरटेल और जियो का दबदबा
पीटीआई, नई दिल्ली। देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या जून में मामूली बढ़कर 134.8 करोड़ हो गई। इसमें भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में शुद्ध बढ़ोतरी सबसे ज्यादा रही। दूरसंचार नियामक (ट्राई) द्वारा जा
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए
-1785254722589.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
पीटीआई, नई दिल्ली। देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या जून में मामूली बढ़कर 134.8 करोड़ हो गई। इसमें भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में शुद्ध बढ़ोतरी सबसे ज्यादा रही। दूरसंचार नियामक (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारती एयरटेल ने मई की तुलना में जून में सबसे ज्यादा 31.63 लाख नए ग्राहक जोड़े। इनमें 29.89 लाख मोबाइल और 1.73 लाख फिक्स्ड लाइन ग्राहक शामिल हैं।
इसके बाद रिलायंस जियो का स्थान रहा, जिसने कुल 22.91 लाख नए ग्राहक जोड़े। इनमें 21.46 लाख मोबाइल और 1.44 लाख फिक्स्ड लाइन ग्राहक शामिल हैं। जून में जुड़े कुल 62 लाख नए ग्राहकों में से एयरटेल और जियो की संयुक्त हिस्सेदारी 54.54 लाख यानी करीब 87 प्रतिशत रही। जून की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल टेलीफोन कनेक्शन की संख्या मई, 2026 के अंत के 134.31 करोड़ से बढ़कर जून, 2026 के अंत में 134.80 करोड़ हो गई, जो मासिक आधार पर 0.37 प्रतिशत की वृद्धि है।



