Tech
भारत में 13 अक्टूबर को बदल जाएगा Oppo फोन्स का लुक! नया Android 17 अपडेट और दो नए गैजेट्स लाने की तैयारी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo का Android 17 पर बेस्ड नया ColorOS 17 स्किन अगले हफ्ते भारत में रिलीज होने जा रहा है। ये नया सॉफ्टवेयर देश में उसी दिन पेश किया जाएगा जिस दिन इसका ग्लोबल अनवीलिंग होगा। भारत में जल्द आने
लेखक Saket Singh Baghel22K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo का Android 17 पर बेस्ड नया ColorOS 17 स्किन अगले हफ्ते भारत में रिलीज होने जा रहा है। ये नया सॉफ्टवेयर देश में उसी दिन पेश किया जाएगा जिस दिन इसका ग्लोबल अनवीलिंग होगा। भारत में जल्द आने वाली Oppo Find X10 सीरीज ऐसी पहली स्मार्टफोन लाइनअप बनेगी जो आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 17 के साथ आएगी। इसके अलावा Oppo India ने अपने नए Enco X4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स और Oppo Pad Mini के भारत आने का टीजर भी जारी किया है। ये दोनों प्रोडक्ट्स पहले से ही चीनी बाजार में उपलब्ध हैं।


