टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung कथित तौर पर भारत में Galaxy S26 की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। एक टिप्स्टर का दावा है कि इसके दोनों उपलब्ध स्टोरेज वेरिएंट्स 12,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। ये रिपोर्टेड प्राइस हाइक ऐसे समय में सामने आई है जब Samsung के दूसरे फ्लैगशिप और फोल्डेबल मॉडल्स की कीमतों में भी संभावित बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। Galaxy S26 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra के दाम बढ़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि ये बदलाव अभी तक कन्फर्म नहीं हुए हैं। Samsung ने इनमें से किसी भी रिपोर्टेड प्राइस रिवीजन का आधिकारिक एलान नहीं किया है।