टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। जहां कुछ साल पहले 20-25 हजार रुपये में फ्लैगशिप जैसी सुविधाएं मिल जाती थीं, वहीं अब प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत आसानी से 70 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। ऐसे में हर कोई नया फोन खरीदने का खर्च नहीं उठा सकता है। यही वजह है कि रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन या फिर दूसरे गैजेट्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है।