Tech
चुपके से वीडियो बनाया तो डिलीट होगा अकाउंट! इंस्टाग्राम ने स्मार्ट ग्लासेस से प्रैंक करने वालों पर कसा शिकंजा
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram एक ऐसे बढ़ते ट्रेंड पर लगाम लगाने जा रहा है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को असहज कर दिया है। ये ट्रेंड है जिसमें क्रिएटर्स स्मार्ट ग्लासेस पहनकर अनजान लोगों के चुपके से वीडियो बनाते हैं
लेखक Saket Singh Baghel36K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram एक ऐसे बढ़ते ट्रेंड पर लगाम लगाने जा रहा है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को असहज कर दिया है। ये ट्रेंड है जिसमें क्रिएटर्स स्मार्ट ग्लासेस पहनकर अनजान लोगों के चुपके से वीडियो बनाते हैं और उन्हें वायरल 'पिकअप' या प्रैंक वीडियो के तौर पर पोस्ट कर देते हैं।
Meta के मालिकाना हक वाले इस प्लेटफॉर्म का कहना है कि वह अब स्मार्ट ग्लासेस से रिकॉर्ड किए गए उन वीडियोज को हटाएगा जिनमें लोगों को परेशान किया जा रहा हो या उनका गलत फायदा उठाया जा रहा हो। ये कदम उन POV (पॉइंट-ऑफ-व्यू) वीडियोज की बाढ़ के बाद उठाया गया है, जिनमें क्रिएटर्स बीच, जिम और भीड़भाड़ वाली सड़कों जैसी सार्वजनिक जगहों पर अनजान महिलाओं के पास जाते हैं और अक्सर उनकी जानकारी या सहमति के बिना वीडियो बना लेते हैं।



