Tech
11000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला 5G फोन लॉन्च, 120Hz OLED डिस्प्ले और 16GB की रैम भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने होम मार्केट चीन में Magic 9 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Magic 9, Magic 9 Pro Max और Magic 9 Super Edition लॉन्च किए हैं। यह इस सीरीज का
लेखक Digital Desk40K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने होम मार्केट चीन में Magic 9 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Magic 9, Magic 9 Pro Max और Magic 9 Super Edition लॉन्च किए हैं। यह इस सीरीज का सुपर पावर्ड वर्जन है। इसमें कंपनी ने स्टेंडर्ड मॉडल की तुलना में बड़ी बैटरी दी है।
Honor Magic 9 Super Edition के स्पेसिफिकेशन्स
Honor Magic 9 Super Edition स्मार्टफोन में 6.81-इंच का OLED डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 2788 x 1280, रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक की है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 95.5% है, जिसमें 1.03mm नैरो बैजल्स दिए गए हैं।


